Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, सिलीगुड़ी में भड़काऊ भाषण के आरोप में नई शिकायत दर्ज

शिकायतकर्ता के अनुसार इन भाषणों के वीडियो सोशल मीडियो पर भी प्रसारित हुए, जिससे राजनीतिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है

13 Jun 2026

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, सिलीगुड़ी में भड़काऊ भाषण के आरोप में नई शिकायत दर्ज

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। कालीघाट स्थित उनके आवास पर सीआईडी की तलाशी कार्रवाई के बीच अब सिलीगुड़ी में उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में उन पर चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से भड़काऊ और भय का माहौल पैदा करने वाले बयान देने का आरोप लगाया गया है।
सिलीगुड़ी साइबर सेल थाने में व्यापारी संजय कुमार सिंघल ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी द्वारा दिए गए कुछ भाषणों में ऐसी टिप्पणियां की गईं, जिन्हें भड़काऊ और तनाव बढ़ाने वाला माना जा सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार इन भाषणों के वीडियो सोशल मीडियो पर भी प्रसारित हुए, जिससे राजनीतिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है।
संजय कुमार सिंघल ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक निर्वाचित सांसद द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है। आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषणों में केंद्रीय गृह मंत्री का नाम लेते हुए चुनौतीपूर्ण टिप्पणियां की थीं, जिससे आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि कोई राजनीतिक नेता सार्वजनिक रूप से यह संदेश देता है कि इस बार नरमी नहीं बरती जाएगी, तो इससे लोगों में डर का माहौल बनना स्वाभाविक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल को निशाना बनाना नहीं, बल्कि कानून के समक्ष सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की समान जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
इस बीच शनिवार तड़के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने दावा किया कि सुबह करीब तीन बजे पुलिस और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे तथा बाद में घर का ताला खोलकर तलाशी ली गई। उनके अनुसार करीब 90 मिनट तक चली इस कार्रवाई में कोई आपत्तिजनक सामग्री या सबूत नहीं मिला।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
शिकायतकर्ता के अनुसार इन भाषणों के वीडियो सोशल मीडियो पर भी प्रसारित हुए, जिससे राजनीतिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News